बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ संडे एन्जॉय करते हुए नजर आती हैं,
इस बार भी एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो पति के संग खुलेआम कोजी होती हुई नजर आ रही हैं।
निक और प्रियंका की कुछ तस्वीरें हाल ही में वायरल हुईं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें प्रियंका को पति निक को बेसबॉल मैच के खत्म होने के बाद,
किस करते हुए देखा जा सकता है कपल की फोटोज ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रही हैं।
दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, निक और प्रियंका की इस तस्वीर पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।
आपको बता दें, निक और प्रियंका एक-दूजे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।
वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ाऔर निक जोनसएक दूसरे को गले लगाती दिखाई दे रही हैं।
फैंस ने इस जोड़े की तारीफ करनी शुरू कर दी है, बेसबॉल का मैच खत्म होने के बाद,
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले वॉक करते हुए देखा गया।
प्रियंका चोपड़ा डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टॉप और कलरफुल जैकेट में दिखाई दे रही हैं।
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं।
दोनों ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है, मालती पैदा होने के 100 दिन बाद घर लौटी थी,
जिसके बाद प्रियंका ने पहली बार अपनी बेटी की फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी।
प्रियंका की गोद में उनकी बेटी मालती को देखकर लोगों ने भी उन्हें काफी दुआएं दी थीं।