UNICEF Full Form In Hindi | UNICEF Details In Hindi?

इस पोस्ट के माध्यम से आपको पता चलेगा कि UNICEF Full Form In Hindi | UNICEF Details In Hindi? दोस्तों
जब भी किसी देश की जंग हुई है हमेशा नुकसान वहां रहने वाले नागरिकों को ही होता हैं।

UNICEF इसी समस्या को निपटाने के लिए बनाया गया, जब युद्ध होता हैं तो बड़ों के साथ मासूमों की
भी जान जाती है। कई बार तो उनको मौत सिर्फ भूखे रहने से होती है।

जब दूसरा विश्व युद्ध 2 सितंबर 1945 को खत्म हुआ जिसे खत्म होने में लगभग 6 साल का लंबा
समय लग गया, विश्व युद्ध के बाद सभी देशों की आर्थिक स्थिति लगभग बर्बाद हो चुकी थीं।

और यहीं से नई समस्याओं ने जन्म लेना शुरू कर दिया, इस पोस्ट के माध्यम से आज हम UNICEF
Full Form In Hindi | UNICEF Details In Hindi
यह सब कुछ जानेंगे।

UNICEF Full Form In Hindi

सबसे पहले बात करते हैं इसके फुल फॉर्म के बारे में, यूनिसेफ का फुल फॉर्म “United Nations Children’s Fund” होता हैं। इसका हिंदी में फुल फॉर्म “संयुक्त राष्ट्र बाल निधि” होता हैं।

UNICEF क्या है?

जैसा मैंने आपको बताया कि इसकी स्थापना विश्व युद्ध के दौरान समस्या को मिटाने के लिए किया गया था, उस समय सबसे बड़ी चुनौती थी छोटे छोटे बच्चों को खाना देना।

UNICEF की स्थापना 11 दिसंबर सन 1946 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा न्यूयॉर्क में की गई थी तथा इसके बाद सन 1953 में इसका नाम “United Nations International Children’s Emergency Fund” कर दिया गया था।

विश्व युद्ध के बाद बच्चो को खाना, कपड़े और जरूरी स्वास्थ सेवा देने के लिए इसका गठन किया
गया था, सन 1960 आते आते UNICEF ने अपनी गतिविधियों को भी बढ़ाया जिसमे बच्चों के लिए लड़ना तथा उन्हें सही शिक्षा
दिलाना शामिल था।

सन 1965 में UNICEF को शांति का नॉवेल पुरस्कार जीता जिसके बाद UNICEF ने महिलाओं
को भी उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।

इसके बाद सन 1989 में यूएन महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाया जिसके बाद UNICEF
अपने कार्यक्रमों में उसका उपयोग मार्गदर्शन के रूप के करता है।

#Bit rate क्या होता है ? विडियो Bit rate क्या है ?

UNICEF एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शामिल हैं जिसमे 36 सदस्य होते हैं जो संयुक्त राष्ट्र की
आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा 3 साल के लिए चुने जाते हैं।

UNICEF की संरचना कैसे हुईं?

UNICEF लगभग 190 देशों में सक्रिय है और इसका मुख्यालय अमेरिका में मौजूद हैं। इसके कार्य को दुनिया भर के क्षेत्र के अनुसार बांट दिया गया है जिसमे मध्य और पूर्वी यूरोप और स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल,

पूर्वी एशिया और प्रशांत, पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका, दक्षिण एशिया, पश्चिम और मध्य अफ्रीका शामिल हैं। प्रत्येक क्षेत्र के भीतर एक क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है।

UNICEF का मुख्य उद्देश्य?

दुनिया में आज भी कई ऐसे देश हैं जहां लोगों को एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है ऐसी स्थिति में UNICEF लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया करने का काम करती हैं।

1. UNICEF का लक्ष्य ऐसे बच्चे होते है जो हिंसा, शोषण या फिर अपमानजनक स्थिति का सामना
करते है उन्हे यह संस्था खाना, कपड़े और स्कूल की भी सुविधा देती हैं।

2. कई बार प्राकृतिक आपदाओं से कई लोगों को नुकसान होता हैं और यहां पर UNICEF लोगों की मदद करती है।

3. UNICEF ऐसे विशेष वर्ग की मदद करती हैं जिन्हे समाज नहीं अपनाता हैं।

4. प्रारंभिक शिक्षा और लैंगिक समानता का समर्थन करना।

UNICEF से जुड़े फैक्ट?

आज यह संस्था इतनी विशाल बन चुकी हैं इससे रोजाना लगभग लाखों लोगों को खाना जाता हैं इसलिए UNICEF Full Form In Hindi के बाद अब आपको UNICEF के कुछ फैक्ट बताते हैं।

1. दुनिया भर में इस वक्त कोरोना से बुरा हाल हैं इसलिए UNICEF बच्चों को वैक्सीन लगाने का काम भी कर रहा हैं।

2. UNICEF बहुत बड़े पैमाने पर मच्छर दानी खरीदती हैं तथा इसे मलेरिया से बचने के लिए बच्चों को दिया जाता हैं। 2006 में UNICEF ने 2.5 करोड़ से भी ज्यादा मच्छरदानी खरीदी थी।

3. 2006 में ही मलेरिया से बचने के लिए दवाइयों को भी बहुत बड़े पैमाने पर दिया जाने लगा।

4. UNICEF ने महिलाओं, बच्चे, सामाजिक न्याय, एजुकेशन, इन सभी मुद्दों पर बहुत बड़े पैमाने कार्य किया हैं जिसमे आजकल HIV/AIDS, malaria, nutrition, south Sudan child soldiers आदि पर ध्यान दिया जा रहा हैं।

5. यह बहुत पूरी संस्था हैं इसलिए युद्ध से लेकर समाज में शांति तक सभी तरह के समय से सामना
किया हैं। UNICEF को 1946 में सिर्फ बच्चों को खाना, कपड़े तथा स्वस्थ सेवा देने के लिए बनाया गया था।

लेकिन अब लगभग हर वर्ग के लिए UNICEF अपना अभियान चलाती हैं जिसमे अब महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

UNICEF से जुड़े महत्वपूर्ण FAQ

दोस्तों उम्मीद है UNICEF Full Form In Hindi | UNICEF Details In Hindi इससे आपको जरूर नया सीखने को मिला होगा।

लेकिन अब आपको बताते है यूनिसेफ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण FAQ।

UNICEF का ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा हैं।

11 दिसंबर सन 1946 को यूनिसेफ का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं।

यूनिसेफ 190 देशों में काम करता हैं इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन को बचाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना।

UNICEF का मुख्यालय न्यू यॉर्क, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में स्थित हैं।

इसके सबसे पहले अध्यक्ष लुडविक रैवमैन हैं।

भारत में बच्चों के लिए यूनीसेफ के कार्य का बड़ा दायरा है जिसमें पोषण, मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य, पानी,
स्वच्छता, सफाई और शिक्षा,

बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा में बच्चों और उनके परिवारों को मदद देने संबंधी नीतियों
और कार्यक्रमों पर कार्य करना शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड,:यूनीसेफ) का उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।

इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 11 दिसम्बर 1946 को की थी।

निष्कर्ष

दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद हैं की अब आपको UNICEF Full Form In Hindi | UNICEF Details In Hindi इसकी जानकारी हो गईं होगी।

यूनिसेफ दुनिया की सबसे पूरी तथा बड़ी संस्थाओं में से एक हैं, इसकी जानकारी आपको जरूर होना चाहिए।

अगर आपको इस पोस्ट UNICEF Full Form In Hindi से कुछ सीखने को मिला हैं तो इसे
अपने दोस्तों या फिर फैमिली तक जरूर भेंजे, हम मिलेंगे अगली ऐसी ही पोस्ट में। जय हिंद।

" target="_blank" rel="nofollow">