Tv TRP क्या है? TRP का फूल फॉर्म क्या होता है ?

TRP यह एक ऐसा शब्द है जो आपने Tv देखते हुए या
न्यूज़ देखते हुए जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा कि TRP क्या है ? TRP का full Form
क्या है? और TRP को कैसे Calculate करते है ? हमारे भारत में बहुत सारी भाषाएं बोली जाती है और
लगभग हर भाषा के चैनल हमारे यहां मौजूद है कोई cricket देखता है तो कोई न्यूज़ या फिर कोई सीरियल,
तो आखिर हम क्या देख रहे है चैनल वालों को कैसे पता चल जाता है।

आपको बता दे की जिस चैनल की TRP जितनी ज्यादा होती है उस पर ad की cost भी उतना ही ज्यादा होती है इसका मतलब advertiser’s को एड दिखाने के लिए ज्यादा पैसे देने पढ़ते है।

आपको बता दें कि बहुत सारे Factor है जिससे किसी भी चैनल की TRP को मापा जाता है इससे Tv
Advertiser’s को बहुत मदद मिलती है जिस चैनल या प्रोग्राम की TRP ज्यादा होती है उसमे ad की cost भी
बढ़ जाती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम TRP क्या है? और कैसे Calculate होती है इसके बारे में बात
करेंगे।

TRP क्या है ?

इसका का full form होता है “Television Rating Point“. TRP एक तरह से चैनल के लिए parameter
का काम करता है, जो यह बताता है कि दर्शकों ने किस चैनल को सबसे ज्यादा देखा तथा किस Program को
देखा। इससे  लोगो का मूड भी पता चल जाता है कहने का मतलब है कि इसकी मदद से Advertiser’s
को पता चलता है कि लोगो को क्या देखना पसंद है। कितने
बजे ज्यादा दर्शक होते है जिसकी मदद से वह अपने ad पर पैसा खर्च करते है और आपको दिखाते है।

अगर हम पिछले 20 हफ्तों के TRP की बात करें तो दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल श्री कृष्णा को 5.0 रेटिंग मिली है और दूसरे नंबर पर star Plus पर आने वाले सीरियल महाभारत को 3.6 कि रेटिंग मिली है।

TRP कौन Calculate करता है ?

TRP बहुत से मीडिया के लिए Calculate की जाती है जैसे Television, Radio, Internet या फिर ऑफलाइन मार्केट, किसी भी मीडिया के TRP को Calculate करने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है। वैसे तो आपको इंटरनेट पर बहुत सी वेबसाइट मिल जाएंगी तो TRP को दिखते है। भारत की official TRP मैनेज करने वाली agency BARC है।

यह एक दम transparent डाटा देती हैं। BARC हर हफ्ते TRP के डाटा को अपने वेबसाइट पर अपलोड
करती है। यह Agency पूरे भारत में से लोगो को Randomly select करती है और उन्होंने क्या देखा तथा
उनसे questions करती है प्रोग्राम और चैनल के बारे में जिससे पता चलता है लोगो को क्या पसंद आ रहा है।

इसके आलावा BARC कुछ electronic Gadgets का भी इस्तेमाल करती है जिससे Exact पता चलता है लोग क्या ज्यादा देख रहे है जिससे चैनल और प्रोग्राम की TRP पता लगाएं जाती है।

आप इस Website पर जाकर देख सकते हो चैनल की TRP क्या है? Barcindia.co.in

TRP कैसे Calculate होती है ?

किसी भी चैनल या किसी अन्य मीडिया कि TRP को 2 तरीके से ट्रैक किया जाता है।

1. People Meter

यह “People Meter” Device कुछ Selected जगहों और कुछ घरों में लगाया जाता है ताकि TRP को Calculate किया जा सके। इस Gadget की मदद से फैमिली मेंबर क्या देख रहे है और कितनी देर देख रहे है सब कुछ ट्रैक होता है। जैसे अगर आप 1-2 मिनट तक क्रिकेट देख रहे हो तो यह रिकॉर्ड हो जाता है और यह signal जाता है कि आप क्रिकेट देख रहे हो। People Meter यह information को track करके team को directly भेजता रहता है। जिसकी मदद से हफ्ते के अंत में किसी भी चैनल की TRP का पता चल पाता है।

2. Picture Matching

इस Method का नाम Picture Matching हैं। इसमें Screen पर चल रहे Program के बहुत छोटे हिस्से को
People Meter की मदद से रिकॉर्ड कर लिया जाता है। फिर बाद में इसको analyse करके TRP को Calculate किया जाता है। फिर इसको website पर पब्लिश किया जाता है।

उदाहरण

इसमें हम आपको बताएंगे कि कैसे TRP को Calculate किया जाता है। जैसे हम दो show का उदाहरण लेते है
Show A और Show B. मान लो show A को 18 लोगो ने देखा और इसका watch time 30 minutes
आया और वही show B को 30 लोगो ने देखा और watch time 15 minutes आया।

Show A – 18×30 = 540 minutes
Show B – 30×15 = 450 minutes

यहां पर आप खुद देख सकते हो show A की TRP show B से ज्यादा है। इसका मतलब sbow A के program को ज्यादा देखा गया।

TRP कम या ज्यादा होने से Channel पर क्या असर पड़ता है?

सबसे पहले मैं आपको बता दू कोई भी चैनल उसमे चलने वाले ads से रुपए कमाता है तो TRP Channel के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, इसकी वजह से ही उनको पैसे मिलते हैं। अगर किसी चैनल की TRP ज्यादा है तो जाहिर सी बात है उसमे ad लगाने के लिए ज्यादा पैसा देना होगा।

TRP किसी प्रोग्राम पर भी निर्भर करती है जैसे अगर हम कपिल शर्मा शो कि बात करें तो उसकी TRP बहुत ज्यादा है क्यूंकि लोग उसको पूर देखते है, तो इसके बीच में ad लगाने के लिए चैनल वाले बहुत ज्यादा charge करते है।
तो इसमें मैंने आपको बता दिया कि TRP कितना जरूरी होता है।

निष्कर्ष

दोस्तो इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया कि Tv TRP क्या है? TRP का फूल फॉर्म क्या होता है ? मुझे पूरी उम्मीद है अब आपको अच्छे से सब कुछ समझ आ गया होगा। मैंने आपको TRP देखने के लिए website की लिंक दे दी है जिससे आप खुद चैनल की TRP dekh सकते हो।

हमारी हमेशा यहीं कोशिश रहती है कि आपको सारे सवालों के जवाब एक ही पोस्ट में मिल जाए, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों को भी भेज सकते है, ताकि उनके पता चले Tv TRP क्या है? TRP का फूल फॉर्म क्या होता है ? पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

" target="_blank" rel="nofollow">