SQL के महत्वपूर्ण इंटरव्यू क्वेश्चन

दोस्तों अगर आप किसी डेटाबेस या किसी अन्य ऑनलाइन सर्वर किसी कंपनी में जॉब करना चाहते है तो SQL के बारे में बहुत अच्छी जानकारी होनी चाहिए, वैसे यह माइक्रोसॉफ्ट का ही हिस्सा है लेकिन इसके ही आधार पर कई सारे सिस्टम काम करते है इसलिए आज मेरी पोस्ट SQL के महत्वपूर्ण इंटरव्यू क्वेश्चन आपको जरूर जानना चाहिए।

धीरे धीरे दुनिया टेक्नोलॉजी कि तरफ बढ़ रही है और इसी के साथ टेक्नोलॉजी में कई गुना कि रफ्तार से रोक विकास हो रहा है, कुछ सालों पहले ऐसा कोई साधन नहीं था जहां हम किसी भी फाइल को ऑनलाइन स्टोर कर पाए लेकिन अब समय पूरी तरह बदल चुका है।

अब आपके सामने इतनी सारी ऑनलाइन सर्वर की कंपनियां आ चुकी है जिनका इस्तेमाल हम किसी भी फाइल या अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए कर सकते है लेकिन लगभग सभी का काम करने का तरीका एक जैसा ही होता है।

SQL एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम है जो किसी भी डेटाबेस में कुछ भी स्टोर, रिट्रीव, मनिपुलेट, अपडेट स्ट्रक्चर्स डेटा के लिए इस्तेमाल कि जाती है, अगर दूसरे शब्दो मे कहा जाए तो एसक्युल किसी भी डेटाबेस की लैंग्वेज होती है जिसपर वह वर्क करता है।

इसी लैंग्वेज से ही डेटाबेस में कुछ भी स्टोर तथा डिलीट करने के ऑर्डर दिए जाते है जिससे वह समझकर काम करती है, बहुत सी कंपनियां है को अन्य किसी लैंग्वेज को सपोर्ट करती है लेकिन कई सारी कंपनियां इसी पर बेस्ड होती है।

SQL का फुल फॉर्म “स्ट्रकचर्ड क्वेरी लैंग्वेज” होता है तथा इस में हम SQL से रिलेटेड इंटरव्यू क्वेश्चन को लेकर चर्चा करेंगे। चलिए आज के इस टॉपिक SQL के महत्वपूर्ण इंटरव्यू क्वेश्चन को समझते है।

डिलीट और ट्रंकेट स्टेटमेंट्स में क्या अंतर होता है?

• डिलीट स्टेटमेंट
  1. इस कमांड का इस्तेमाल एक रो टेबल को डिलीट करने के लिए किया जाता है।
  2. डिलीट करने के बाद आप डेटा को रॉलबैक भी कर सकते है।
  3. यह ट्रंकेट स्टेटमेंट्स से काफी स्लो वर्क करता है।
• ट्रंकेट स्टेटमेंट्स
  1. इसका इस्तेमाल टेबल में सारी रो को डिलीट करने के लिए किया जाता है।
  2. इसमें डेटा को रोलबैक नहीं किया जा सकता।
  3. यह डीडीएल कमांड होती है।
  4. यह पिछले के मुकाबले काफी बेहतर तथा फास्ट होती है।

SQL में डिफरेंट सब्सेट कौन से होते है?

SQL के सब्सेट्स में मुख्यता 4 सब्सेट होते है

पहला डेटा डेफिनेशन लैंग्वेज दूसरा डेटा मनिपुलेशन लैंग्वेज, तीसरा डेटा कंट्रोल लैंग्वेज और ट्रानसक्शन कंट्रोल लैंग्वेज।

DBMS से आप क्या समझते है तथा यह कितने प्रकार के होते है?

डीबीएमएस का फुल फॉर्म डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम होता है, यह एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है जो यूजर्स के साथ इंटरेक्ट करता है तथा इसका डेटाबेस डेटा को एनालाइज करने के लिए डेटा को कैप्चर करता है।

डेटाबेस में स्टोर डेटा को मॉडिफाइड तथा डिलीट भी किया जा सकता है तथा यह डेटा किसी भी तरह का हो सकता है जैसे नंबर, इमेज और आदि। अब बात करते है यह कितने प्रकार के होते है।

  1. हियरार्कियल
  2. नेटवर्क
  3. रिलेशननल
  4. ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड

SQL में जोइंस क्या होते है?

ज्वॉइन क्लॉज़ वह होते है जो रो को 2 और दो से ज्यादा टेबल को एक साथ जोड़ता है, यह रिलेटेड कॉलम पर बेस्ड होता है। इसका इस्तेमाल किसी भी दो टेबल को एक साथ मर्ज करने तथा उनका डेटा एक टेबल से दूसरी टेबल में रेट्राइव करने के लिए किया जाता है। इसमें 4 ज्वॉइन होते है जिनके नाम यह है.

  1. इनर ज्वॉइन
  2. फुल ज्वॉइन
  3. लेफ्ट ज्वॉइन
  4. राइट ज्वॉइन

प्राइमरी की क्या होती है?

आत्त्रिब्यूट का ऐसा सेट जिसका इस्तेमाल टूपल को युनिकली आइडेंटीफाई करने के लिए किया जाता है वह प्राइमरी की होता है।

कोंस्ट्रेंट क्या होता है?

कोंस्ट्रेंट का इस्तेमाल टेबल के डेटा टाइप की लिमिट को स्पेसिफाई करने के लिए किया जाता है। इसके मुख्यता 5 प्रकार होते है जिनके नाम आपको जरूर पता होना चाहिए।

  1. नोट नल
  2. यूनिक
  3. चैक
  4. डिफॉल्ट
  5. इंडेक्स

SQL और माय SQL में क्या अंतर होता है?

• एसक्युल

एसक्युल का पूरा नाम स्ट्रकचर्ड क्वेरी लैंग्वेज होता है तथा यह लैंग्वेज इंगलिश पर बेस्ड होती है, SQL रीलेशनल डेटाबेस का कोर होता है जिसका इस्तेमाल डेटाबेस को मैनेज और ऐक्सेस करने के लिए किया जाता है।

• माय SQL

माय एसक्युल एक ओपन सोर्स रीलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम होता है जिसका इस्तेमाल कई सारे प्लेटफॉर्म में किया जाता है, यह मल्टी यूजर का ऐक्सेस डेटा है किसी भी स्टोरेज इंजन को सपोर्ट तथा इस्तेमाल करने के लिए।

इन दो प्रश्नों में ज्यादातर लोगो कंफ्यूज होते है लेकिन अब मैंने आपको बता दिया इसलिए अब आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है।

डेटा इंटेग्रिटी से आप क्या समझते है?

डेटा इंटेग्रिटी मुख्यता 3 चीजों को डिफाइन करता है पहला डेटा की एक्यूरेसी दूसरा डेटा के कंसिस्टेंसी को और तीसरा इंटेग्रिटी कॉन्स्टेंट टू एंफॉर्स बिजनेस रूल्स ओन डेटा।

इंडेक्स क्या होता है?

इंडेक्स एक ऐसी परफॉर्मेंस ट्यूनिंग मैथड है जो रिकॉर्ड को टेबल से फास्टर रेट्राइवाल करने में मदद करता है तथा यह यह वैल्यू के लिए एंट्री भी क्रिएट करता है।

निष्कर्ष

दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है मेरी आज की इस पोस्ट SQL के महत्वपूर्ण इंटरव्यू क्वेश्चन से आपको जरूर कुछ नया सीखने को मिला होगा, जो भी प्रश्न मैंने आज की पोस्ट में समझाएं है वह जरूर तैयार कर ले।

इसके अलावा भी कई सारे महत्वपूर्ण प्रश्न है जो आपको जरूर जानना चाहिए लेकिन उनका जवाब लेकर हम अगली पोस्ट में आएंगे, अगर आपको इस पोस्ट में कोई सवाल हो कहीं कोई दिक्कत महसूस होती है तो आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते है।

हमे आपकी कठिनाइयां दूर करने में बेहद खुशी होगी तथा यह पोस्ट आप अपने दोस्तो को भी शेयर कर सकते है लास्ट में यही कहना चाहता हूं कि मेरी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।