बर्ड फ्लू क्या है? बर्ड फ्लू के लक्षण क्या है?

दोस्तों हम इंसान पिछले कई महीने से बहुत खतरनाक बीमारी का मुकाबला कर रहे है और
समय के साथ यह परेशानी बढ़ती जा रही है लेकिन यह सिलसिला यही नहीं थमा आप बीते 1-2 दिन
से नई बीमारी का नाम और उसके बारे में आवश्य सुन रहे होंगे लेकिन मैं आज इस पोस्ट से अच्छी
तरीके से बताऊंगा की बर्ड फ्लू क्या है? बर्ड फ्लू के लक्षण क्या है?




इसलिए आप सभी लोग इस पोस्ट को काफी ध्यान से पढ़िए क्यूंकि आगे मैं आपको ये भी बताऊंगा की
बर्ड फ्लू इंसानों को हो सकता है या नहीं? दोस्तों हमने कुछ महीने में यह तो समझ लिया की सबसे
ज्यादा जरूरी इंसान का स्वास्थ होता है।

लेकिन कुछ महीने से इसी हैल्थ को सही रखना काफी चुनौती पूर्ण हो गया है इसलिए आप इस
पोस्ट को अंत तक पढ़िए क्यूंकि बर्ड फ्लू क्या है? बर्ड फ्लू के लक्षण क्या है इसे आज समझना काफी जरूरी है।

रिफर्बिश्ड फोन क्या होते है? और इन्हे खरीदना चाहिए या नहीं ?

Mutual Funds क्या है. और इसमें invest कैसे करें.

बर्ड फ्लू क्या है?

यह फ्लू पक्षिओं में होने वाली एक विशेष प्रकार का संक्रमण है जिसके फैलने से कई पक्षिओं की मृत्यु
हो रही है तथा वैज्ञानिकों ने इसमें यह पाया है कि पक्षिओं के साथ साथ यह संक्रमण इंसानों में भी
बड़ी तेज़ी से फैल सकता है।

यह संक्रमण कौआ में सबसे पहले देखा गया है जिसके बाद से भारत के कई हिस्सों में भी इसका पता चला है। चलिए अब जानते है कि बर्ड फ्लू का साइंटिफिक नाम क्या है?

Internet कैसे काम करता है ? इन्टरनेट का मालिक कौन है ?

बर्ड फ्लू का नाम क्या है?

इसका साइंटिफिक नाम “अवियन इन्फ्लूएंजा” और बर्ड फ्लू भी कहा जाता है तथा यह संक्रमण H5N1 के कारण फैलता है, दरअसल यह विशेष प्रकार का वायरस होता है जिससे अक्सर पक्षिओं की मौत हो जाती है लेकिन इसका असर इंसानों पर भी हो सकता है।

बर्ड फ्लू की शुरुवात कहां से हुईं?

अवियन इन्फ्लूएंजा(H5N1) अक्सर पक्षिओं में होता है तथा यह संक्रमण उनके लिए और ज्यादा खतरनाक हो जाता है जिनके आस पास पोल्ट्री फॉर्म होते है क्यूंकि इससे आप तक संक्रमण फैलने कि संभावना बढ़ जाती है।

Server क्या है ? और कैसे काम करता है ?

 

यह वायरस सबसे पहले सन 1996 में चीन के ग्रीस में पाया गया था इसके एक साल बाद ही 1997 में होंग कोंग में इंसानों के अंदर भी इस वायरस को देखा गया तथा ऐसा माना जाता है कि इंसानों के अंदर यह संक्रमण पोल्ट्री फॉर्म के जरिए फैला था।

यह भी सामने आया कि यह संक्रमण 50 देशों तथा 6 एशिया देशों जैसे भारत, बांग्लादेश, चाइना जैसे बड़े देशों में भी फैला था, यह पक्षिओं के लिए खतरनाक होता है लेकिन इनके संपर्क में आने वाले इंसान को भी यह संक्रमण हो सकता है।

इसकी शुरुवात सबसे पहले भारत के हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के पोंग डैम जलाशय के पास हुई है जहां 2300 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए, जांच करने के बाद यह सामने आया कि देश में नया वायरस दस्तक दे रहा है जिसका नाम बर्ड फ्लू वायरस है।

हिमाचल प्रदेश के बाद राज्य सरकार ने वहां के पोल्ट्री फॉर्म तथा आस पास के इलाकों पर नजर
रखना शुरू कर दिया है, इसके बाद भारत के कई राज्य जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल आदि
राज्यों में भी पक्षियों के मरने कि शिकायत दर्ज की गई है।

Cloud Computing क्या होती है ? और कैसे काम करती है ?

क्या इंसानों को हो सकता है बर्ड फ्लू ?

बर्ड फ्लू वायरस के बारे में लोगों को अभी बहुत कम जानकारी है तथा कई लोग इससे जुड़ी बहुत सारी अफ़वाहें फ़ैलाने का काम भी करते है कई लोगों का यह कहना है कि बर्ड फ्लू वायरस सिर्फ पक्षियों में होता है इससे हम इंसानों को डरने कि कोई बात नहीं है।

लेकिन किसी की भी बात मानने से पहले यह जरूर पढ़े कि क्या इंसानों को हो सकता है बर्ड फ्लू?
आपको बता दें कि यह संक्रमण जितना पक्षियों के लिए खतरनाक है उतना ही इंसानों के लिए है। अगर
आप ऐसे पक्षी के संपर्क में आते है को मरा हुआ है तो आपको इससे दिक्कत हो सकती है।

इंसानों को भी यह संक्रमण बड़ी आसानी से फैल सकता है बता दें कि देश में पहले भी कई बार
यह संक्रमण सा चुका है इसलिए आपको बहुत सतर्क रहने कि जरूरत है।

बर्ड फ्लू के लक्षण क्या है?

इस संक्रमण के लक्षण इंसानों में बहुत सामान्य होते है कभी कभी तो आप इसका पता भी नहीं लगा सकते, बर्ड फ्लू के लक्षण जैसे सांस लेने में तकलीफ़, बुखार, नाक बहना, उल्टी करने का बार बार मन होना, पेट तथा मांसपेशियों में दर्द होना यह सब इसके लक्षण हो सकते है।

यह संक्रमण इंसानों के लिए भी खतरनाक है तथा इससे जान भी जा सकती है इंसानों में यह संक्रमण अक्सर चिकेन तथा संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से होता है।

बर्ड फ्लू से सावधान कैसे रहे ?

इंसानों में यह वायरस सांस के द्वारा तथा आंख और नाक के जरिए अंदर जा सकता है इसलिए कोशिश करें कि जहां कोई मृत पक्षी हो वहां न जाए और ध्यान रखे की ऐसे इलाके में हमेशा मास्क लगाकर जाए।

यह संक्रमण मुर्गियों, कौआ, मौर, आदि में हो सकता है इसलिए चिकन खरीदते समय साफ सफ़ाई का बेहद ध्यान रखें।

RAM क्या होती है ? RAM kya Hoti hai ?

बर्ड फ्लू का इलाज क्या है?

बर्ड फ्लू का इलाज इंटी वायरल ड्रग के जरिए किया जाता है लेकिन इसको बिना डॉक्टर कि
सलाह के आपको बिलकुल नहीं लेनी चाहिए, इंटी वायरल ड्रग जैसे ओसेल्टामिविर/टैमीफ्लू (oseltamivir/Tamiflu) और जानामिविर/रेलेएंजा (zanamivir/Relenza) का इस्तेमाल किया जाता है।

जिसे यह वायरस होता है doctors उसको आराम करने के सलाह देते है तथा healty खाना खाने की
सलाह भी देते है।

आपने क्या सीखा?

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि बर्ड फ्लू क्या है? बर्ड फ्लू के लक्षण क्या है यह आपको बहुत अच्छे से समझ आ गया होगा, आप हमेशा यही कोशिश करें कि लोगो से दूरी बनाए रखे तथा ऐसे इलाकों से निकालते वक्त मास्क जरूर लगाए।

यह संक्रमण देश के कई राज्यों में तेज़ी से फैलता जा रहा है इसलिए आप चिकन खरीदते समय
सफाई का ज्यादा ध्यान रखे, मुझे उम्मीद है जो आज मैंने आपको बताया है इससे आपको बेहद मदद मिलेगी।

इसलिए इस पोस्ट को अपने अभी फैमिली मेम्बर को भेजें क्यूंकि बर्ड फ्लू क्या है तथा बर्ड फ्लू के
लक्षण क्या है इसके बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए, अगर आपको इस पोस्ट के माध्यम से आज कुछ नया सीखने को मिला है या फिर आपके कोई सवाल है तो हमने कॉमेंट बॉक्स में जरूर सांझा करें,

हमें आपके सवालों के जवाब देने में बेहद खुशी होगी, इसी तरह को अच्छी अच्छी पोस्ट हम आपके
लिए लाते रहेंगे तथा इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

" target="_blank" rel="nofollow">