यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ी हुई हैं, जहां दोनों देश एक-दूसरे पर धमाके कर रहे हैं। जिसके चलते वहां के लोगों को जान-माल का काफी खतरा है।
जिसे देखते हुए भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने का फैसला किया है।
उर्वशी रौटेला भी यूक्रेन में थी और उनके वहा फंसे होने की खबर भी आई थी, हालांकि बाद में उन्होंने खुद को सुरक्षित होने की जानकारी दी थी।
हालांकि, अब उर्वशी सुरक्षित जगह पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन से उर्वशी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो वहां की सड़कों पर घूमती दिख रहीं हैं।
दरअसल, उर्वशी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द लेजेंड’ की शूटिंग के लिए यूक्रेन पहुंची थी। जहां वो काफी समय से शूटिंग कर रही हैं।
इसी दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि उर्वशी प्रकृति का मजा लेती दिख रही हैं।
वहीं, बैकग्राउंड में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख का सॉन्ग बज रहा है। इस दौरान उर्वशी काफी खुश दिख रही हैं।
उन्होंने अपनी वीडियो के साथ कैप्शन डाला है, ‘फिल्म की शूटिंग से पहले सुबह की सैर, एक और वीडियो में भी वो इंज्वॉय करती ही दिख रही हैं।
उनके ये दोनों वीडियो हर पोस्ट की तरह लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, उनके यूक्रेन में होने की खबर उनके फैंस को चिंता में डाल रही थी।
लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल उर्वशी यूक्रेन से निकल चुकी हैं। जिसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
गौरतलब है कि आज यानी 25 फरवरी को उर्वशी अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऐसे में वो इस खास मौके पर यूक्रेन से मालदीव पहुंच गई हैं।
जहां उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद है। एक्ट्रेस ने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं।
जिसमें एक्ट्रेस कभी केक काटती दिख रही हैं। तो कभी पोज देती नज़र आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।