बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा खान आजकल फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रहती हैं।
मलाइका अरोरा एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उन्होंने अरबाज खान से डाइवोर्स ले लिया हैं।
इस बार फिर से मलाइका अपने बयान को लेकर चर्चा में आई हैं जो उन्होंने अरबाज खान को लेकर दिया हैं।
हाल ही में मलाइका का एक ऐसा बयान वायरल हो रहा हैं जो सुनने वालों को हैरान कर रहा हैं।
जिसमें बोला जा रहा है कि मलाइका एक्टर अरबाज़ खान से शादी करने के कुछ सालों बाद चैन से रात को सो भी नहीं पाती थी।
वहीं फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर वो क्या वजह थी।
जिसके चलते मलाइका के लिए रात को सो पाना मुश्किल था। एक्ट्रेस के बारे में किया गया ये खुलासा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज़ ने 12 दिसंबर, 1998 में शादी की थी।
दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। लेकिन किसी कारण के चलते दोनों ने साल 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।
दोनों का एक बच्चा है। बता दें कि ये बच्चा ही मलाइका के चैन से न सो पाने के पीछे का कारण है।
दरअसल, मलाइका अपने बच्चे को चैन से सुलाने के चक्कर में रात भर जागती थी।
जिसके बारे में सुनकर फैंस को मलाइका पर गर्व हो रहा है। साथ ही फैंस को ये खुलासा काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
बता दें कि अरबाज़ खान से अलग होने के बाद मलाइका बीते कुछ सालों से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती है। दोनों कलाकार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
वे अक्सर वीकेंड्स पर भी साथ ही नज़र आते हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नज़र आते हैं।
अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें आए दिन इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। जिस पर फैंस भर-भरकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं।
हालांकि कई लोगों को मलाइका का काम पसंद नहीं हैं और उनका मानना हैं की इससे समाज में गलत मैसेज फैलता हैं।